Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के चर्चित कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दोनों साथ पहुंचे, जहां उनके ट्रेडिशनल लुक और रोमांटिक अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया। पार्टी से सामने आई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते और प्यार भरे अंदाज में पोज देते नजर आए।
लाल साड़ी में खूबसूरत लगीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस खास मौके के लिए लाल रंग की खूबसूरत साड़ी चुनी। साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर उनके लुक को खास बना रहा था। इसके साथ उन्होंने हैवी मल्टीलेयर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। खुले और हल्के वेवी बालों के साथ न्यूड मेकअप में उनका अंदाज काफी आकर्षक नजर आया।
ऑल-ब्लैक लुक में दिखे अभिषेक बच्चन
वहीं, अभिषेक बच्चन ने पार्टी के लिए ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना। वह ब्लैक बंदगला कुर्ते और मैचिंग पैंट में नजर आए। ब्लैक चश्मे और दाढ़ी वाले लुक ने उनके स्टाइल को और खास बना दिया। दोनों के पारंपरिक आउटफिट एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते दिखे।
कैमरे के सामने दिखी शानदार बॉन्डिंग
पार्टी की तस्वीरों में ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे के करीब खड़े होकर पोज देते नजर आए। कहीं ऐश्वर्या पति की बाहों में मुस्कुराती दिखीं तो कहीं दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। अभिषेक भी ऐश्वर्या की ओर प्यार से देखते दिखाई दिए। कपल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
2007 में की थी शादी
ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली। 16 नवंबर 2011 को उनके घर बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ।

