spot_img
शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Diljit Dosanjh : रामायण मूवी में हनुमान चालीसा गाने पर दलजीत दोसांझ ने शेयर किया अनुभव बोले- पूरी श्रद्धा से की कोशिश

Diljit Dosanjh : बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म से जुड़ा हनुमान चालीसा का वीडियो भी चर्चा में है, जिसे दिलजीत दोसांझ समेत पांच मशहूर गायकों ने अपनी आवाज दी है। अब दिलजीत ने इस भक्ति गीत को गाने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि वह खुद को इस अवसर के योग्य नहीं मानते थे, लेकिन उनके लिए यह बेहद सम्मान की बात थी। साथ ही उन्होंने उच्चारण में गलती होने की आशंका पर माफी भी मांगी है।

हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले दिलजीत?

‘सिर्फ पंजाबियत’ के साथ बातचीत में दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्हें हनुमान चालीसा गाने का मौका मिला, लेकिन वह खुद को इसके लायक नहीं समझते। उनके मुताबिक, यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी और उन्होंने पूरी ईमानदारी, श्रद्धा और दिल से इसे गाने की कोशिश की।

सिंगर ने कहा कि अगर उनसे किसी शब्द के उच्चारण में गलती हुई हो तो वह दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की और इस भजन को पूरे मन से गाया। दिलजीत ने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए मेकर्स को रिलीज के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इन पांच सिंगर्स ने दी हनुमान चालीसा को आवाज

‘रामायण: पार्ट 1’ के हनुमान चालीसा गीत में दिलजीत दोसांझ के साथ सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने भी अपनी आवाज दी है। इस भक्ति गीत को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। 5 नवंबर को फिल्म से जुड़ा यह वीडियो जारी किया गया।

वीडियो में दिखी सनी देओल की झलक

हनुमान चालीसा के वीडियो में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में पहली झलक देखने को मिली। वीडियो की शुरुआत हनुमान की विशाल परछाई से होती है। इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसके बाद वह एक बड़ी छलांग लगाते नजर आते हैं और बैकग्राउंड में ‘जय श्री राम’ का जयकारा सुनाई देता है।

इस झलक ने फिल्म के अगले हिस्से को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इससे पहले फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भी सनी देओल के हनुमान किरदार की झलक दिखाई गई थी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts