spot_img
बुधवार, सितम्बर 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Bollywood News: इम्तियाज अली ने खुद दी बेटी की सगाई की खुशखबरी, जानिए कौन हैं कृष अग्रवाल

Bollywood news:बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी इदा अली ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इम्तियाज अली ने खुद सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

इम्तियाज अली ने शेयर की सगाई की तस्वीर

इम्तियाज अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इदा और कृष की सगाई की खूबसूरत तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इदा ने इस खास मौके पर पेस्टल पिंक शिमरी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और मिनिमल मेकअप में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं कृष ब्लैक इंडो-वेस्टर्न शेरवानी में नजर आए।

इम्तियाज ने तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से इस नए जोड़े को अपना आशीर्वाद देने की अपील भी की। इसके बाद से ही दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कॉलेज की दोस्ती बनी प्यार

इदा और कृष की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

बताया जा रहा है कि इसी साल जुलाई में कृष ने इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था। नॉर्वे में उन्होंने बेहद रोमांटिक अंदाज में इदा को प्रपोज किया। खास बात यह भी है कि प्रपोजल से पहले कृष ने इम्तियाज अली से बात की थी।

कौन हैं कृष अग्रवाल?

कृष अग्रवाल बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया से दूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 वर्षीय कृष कॉर्पोरेट फाइनेंस सेक्टर से जुड़े हैं और एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। उनका काम फाइनेंशियल मार्केट, डेटा और रिसर्च से जुड़ा बताया जाता है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कृष ने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है। वह निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि, इदा के साथ उनकी तस्वीरें और प्रपोजल वीडियो सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं।

मुंबई में हुई सगाई

रिपोर्ट्स के अनुसार इदा और कृष ने 22 सितंबर 2026 को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। दोनों की तस्वीरों में उनकी खुशी साफ नजर आ रही है। अब फैंस इस कपल की शादी से जुड़ी अगली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts