spot_img
बुधवार, सितम्बर 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Salman Khan Bigg Boss 20 Record: बिग बॉस 20 ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक हफ्ते में पार किए 2 करोड़ व्यूज

Salman Khan Bigg Boss Record: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद, राशन को लेकर हंगामा और ‘वीकेंड का वार’ के ट्विस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। अब शो की डिजिटल व्यूअरशिप को लेकर सामने आए आंकड़ों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

एक हफ्ते में 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 20 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए।

दावे के मुताबिक, 2026 में अब तक किसी एक सप्ताह में 2 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला यह पहला नॉन-क्रिकेट कंटेंट है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की बड़ी व्यूअरशिप आमतौर पर क्रिकेट और अन्य लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट के साथ देखने को मिलती है।

राशन टास्क से लेकर ‘वीकेंड का वार’ तक

इस सीजन में लगातार ऐसे घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। राशन टास्क के दौरान घरवालों के बीच हुए विवाद से लेकर कुशाल तंवर के अतीत और तलाक से जुड़े खुलासों तक कई मुद्दों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

वहीं ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान की ओर से काजी तौकीर के गेम को लेकर किया गया प्रैंक भी चर्चा में रहा। इन घटनाओं के वीडियो और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने से शो की ऑनलाइन चर्चा बढ़ी है।

अनकट फुटेज को लेकर भी क्रेज

शो के एपिसोड के अलावा फैंस अनकट फुटेज और सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे क्लिप्स को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। दर्शकों की यह ऑनलाइन सक्रियता शो की डिजिटल पहुंच बढ़ाने में मदद करती नजर आ रही है।

अगर ऑरमैक्स के बताए आंकड़ों को आधार माना जाए, तो ‘बिग बॉस 20’ की डिजिटल ऑडियंस इस सीजन में मजबूत बनी हुई है। शो के आगे के एपिसोड में यह आंकड़ा किस दिशा में जाता है, यह देखने वाली बात होगी।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts