Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए Indian Railways ने बड़ी राहत दी है। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राजस्थान और बिहार रूट पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। ये ट्रेनें Lucknow होकर गुजरेंगी, जिससे उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा।
मऊ से जोधपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 04823 स्पेशल 21 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को Jodhpur से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:35 बजे Lucknow पहुंचेगी और रात 11:20 बजे Mau पहुंचेगी।
वापसी में 04824 स्पेशल 26 मई से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को मऊ से सुबह 4 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह 11:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर से जोधपुर के लिए भी सुविधा
ट्रेन संख्या 04829 स्पेशल 21 मई से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से शाम 4:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे लखनऊ होते हुए रात 8:50 बजे Gorakhpur पहुंचेगी।
वापसी में 04830 स्पेशल 22 मई से 10 जुलाई तक हर शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे रवाना होगी और सुबह 6:05 बजे लखनऊ होते हुए जोधपुर पहुंचेगी।
तिरुपति से छपरा के बीच भी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए Tirupati से Chhapra के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 07443 स्पेशल 7 मई को रात 11:55 बजे तिरुपति से चलेगी और 9 मई को सुबह 9:40 बजे लखनऊ होते हुए 10 मई की सुबह 7:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी में 07444 स्पेशल 12 मई को सुबह 5 बजे छपरा से रवाना होगी और लखनऊ होते हुए 14 मई को तिरुपति पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
इन ट्रेनों में एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर और जनरल श्रेणी की बोगियां लगाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके। रेलवे का मानना है कि समर वेकेशन के दौरान इन स्पेशल ट्रेनों से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।









