spot_img
Sunday, June 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Operation Sindoor के एक साल होने पर Indian Air Force ने जारी किया दमदार टीजर, आतंकियों को दिया कड़ा संदेश

Operation Sindoor :  भारत के चर्चित सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर को आज एक साल पूरा हो गया। 7 मई 2025 को शुरू किए गए इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में हुए आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद देशभर में गुस्सा देखने को मिला था।

ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर Indian Air Force ने एक खास टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें आतंकियों और उनके समर्थकों को कड़ा संदेश दिया गया है। वीडियो में साफ शब्दों में कहा गया है— “भारत कुछ नहीं भूलता, भारत कभी माफ नहीं करता।”

वायुसेना ने दिखाया ऑपरेशन का दम

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी वीडियो में पहलगाम हमले की झलकियों के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के बयान और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई सैन्य कार्रवाई को दिखाया गया है। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि भारतीय सेना ने किस तरह सटीक योजना बनाकर पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

वायुसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “न्याय मिल गया। कार्रवाई सटीक, यादें हमेशा—ऑपरेशन सिंदूर जारी है।”

पहलगाम हमले का जवाब

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस संयुक्त सैन्य अभियान में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

इन ठिकानों में Jaish-e-Mohammed, Lashkar-e-Taiba और Hizbul Mujahideen के ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड शामिल थे। इस अभियान में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था।

88 घंटे तक चला संघर्ष

ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे नाकाम कर दिया। इसके बाद करीब 88 घंटे तक तनाव और सैन्य गतिविधियां जारी रहीं। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य रणनीति और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख का बड़ा उदाहरण माना जाता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts