spot_img
Friday, June 19, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

चीन ने फिर किया ताइवान में घुसपैठ, तनाव के बीच 8 चीनी विमान ताइवान की सीमा में घुसे

चीन ने एक बार फिर से अपने विमान को ताइवान के हवाई क्षेत्र में भेजा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन के विमानों ने उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है। चीन के विमानों के साथ ही चीनी गुब्बारा भी ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसा है। ये गुब्बारा ताइवान के तटीय शहर कीलुंग तक पहुंच गया था।
ताइवान में घुसा चीनी विमान
बता दें कि चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, वहीं ताइवान खुद को चीन का हिस्सा नहीं मानता है और खुद को स्वतंत्र राष्ट्र मानता है। ताइवान को अमेरिका का समर्थन मिला है। अब एक बार फिर चीनी युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है।
ताइवान ने भेजी सेना
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में उसने आठ चीनी लड़ाकू विमानों को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए देखा है। ताइवान रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ताइवान ने अपनी निगरानी के लिए सेनाएं भेजीं हैं।
जासूसी के लिए चीन द्वारा गुब्बारों का उपयोग करने की संभावना फरवरी में एक वैश्विक मुद्दा बन गई, जब अमेरिका ने एक चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराया था। इस पर चीन ने कहा था कि गुब्बारा एक नागरिक जहाज था जो गलती से भटक गया था।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts